मिहींपुरवा: परशिछू क्षेत्राधिकारी की अगुवाई में कुड़वा मोड़ पर चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान,यातायात नियमों का पढ़ाया गया पाठ
मोतीपुर थाना क्षेत्र के कुड़वा मोड पर शुक्रवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग के दौरान परशिक्षु क्षेत्राधिकारी हर्षिता तिवारी ने वाहनों को रोककर उनके कागज को चेक किया। हेलमेट न लगाने वाले बाइक चालकों को यातायात नियमों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बताया कि हेलमेट लगाने से सर सुरक्षित रहता है। सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें।