मिहींपुरवा: गिरजापुरी बैराज में मृत घड़िहाल की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम,रेस्क्यू कर पानी से बाहर निकाला शव
कतर्नियाघाट रेंज के सदर बीट केगिरजापुरी बैराज में शनिवार की सुबह गेट संख्या 6 में एक घड़िहाल मृत अवस्था में फंसा हुआ लोगों को दिखाई दिया। घड़िहाल का शव जाल में लिपटा हुआ था। सूचना के बाद मौके पर वन दरोगा दलबल के साथ पहुंच गए। मृत घड़िहाल के शव को बाहर निकाल कर वन विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया। उच्च अधिकारियों के आदेश के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा