पिपराही: शिवहर में बांध निर्माण में तकनीकी खामियां, सांसदों ने जताई कड़ी नाराजगी
शिवहर के बेलवा बागमती बांध निर्माण और उड़ाही कार्य का सांसद लवली आनंद और पूर्व सांसद आनंद मोहन ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई अनियमितताएं मिलीं, जिसे लेकर दोनों नेताओं ने नाराजगी जताई। सांसद ने कहा कि किसी भी लूट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।