प्रतापगढ़: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया कड़ा फैसला
प्रतापगढ़ जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में न्यायालय ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी को कठोर सजा सुनाई है। विशिष्ट न्यायाधीश, पोक्सो एक्ट न्यायालय के न्यायाधीश डॉ. प्रभात अग्रवाल ने अपने महत्वपूर्ण निर्णय में आरोपी राहुल पिता हरिलाल मीणा निवासी काबरा मांगरा, थाना धरियावद, जिला प्रतापगढ़ को 20 वर्ष के कठोर कारावास के साथ कुल 28 हजार रुपये के अर्