कैरो: सुदूर ग्रामीण इलाकों तक पहुंचीं परिवहन विभाग की सेवाएं,कैरो में लगे विशेष शिविर में 22 आवेदकों को मिला लर्नर लाइसेंस।
जिला परिवहन कार्यालय लोहरदगा द्वारा सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक परिवहन विभाग की सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार दोपहर लगभग 12:00 बजे कैरो प्रखंड की गजनी, गुड़ी और हनहट पंचायतों में पंचायत स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस विशेष शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित इस शिविर में 150 से अधिक ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के दौरान कुल 45 लोगों ने आवेदन किया।