मुगलसराय: बेचुपुर में तीन मासूमों के गायब होने से परिजनों में कोहराम, स्कूल से घर नहीं लौटे बच्चे, खोज में जुटी पुलिस
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के बेचुपुर में एक ही परिवार के तीन बच्चे लापता हो गए हैं। पलक (13), आमिर (7) और आयत (6) सोमवार को स्कूल जाने के बाद घर नहीं लौटे, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा मंगलवार सुबह 11 बताया गया कि मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए कई टीमें बच्चों की तलाश में जुटी हैं।