बहराइच: थैलिया के पास पैदल जा रही महिला को बाइक सवार ने मारी ठोकर, महिला की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के थैलिया के पास पैदल जा रही महिला को शनिवार को बाइक सवार ने ठोकर मार दी थी। इस हादसे में महिला घायल हो गई थी। जिसे इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। वही इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जाच जारी है।