अरवल: अरवल में जिला पदाधिकारी ने विभिन्न वादों की सुनवाई की, समयबद्ध व निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए
Arwal, Arwal | Aug 22, 2026 समाहरणालय स्थित जिला दंडाधिकारी-सह-समाहर्ता न्यायालय में जिला पदाधिकारी-सह-समाहर्ता अमृषा बैंस ने विभिन्न वादों की विधि-सम्मत एवं विस्तृत सुनवाई की। इस दौरान जमाबंदी, अतिक्रमण, रैयतीकरण, बेदखली, आंगनबाड़ी सहित अन्य मामलों पर विचार किया गया। उन्होंने पक्षकारों की दलीलों एवं उपलब्ध अभिलेखों का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए।