पटियाली: पुरसारी चौराहे के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मां और पत्नी गंभीर घायल
पटियाली थाना क्षेत्र के पुरसारी चौराहे पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार 30 वर्षीय पवन कुमार की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और पत्नी गंभीर घायल हो गईं। हादसा मंगलवार शाम उस समय हुआ जब तीनों बहादुर नगर भोले बाबा के आश्रम से लौट रहे थे। घायलों को सीएचसी पटियाली भेजा गया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।