#baghpatpolice
जनपद बागपत में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। श्रीमान पुलिस अधीक्षक बागपत के निर्देशानुसार कोतवाली बागपत एवं यातायात पुलिस द्वारा काठा टोल, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें 100 से अधिक वाहनों के चालान किए गए। कार्यवाही के दौरान हूटर/सायरन का अवैध प्रयोग, काली फिल्म, शराब पीकर वाहन चलाना, सीट बेल्ट का प्रयोग न करना सहित अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्यवाही की गई।
साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए अपील की गई कि रात्रि के समय शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं, सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, वाहन चलाते समय नींद आने पर टोल प्लाजा अथवा निर्धारित सुरक्षित स्थान पर ही विश्राम करें तथा एक्सप्रेसवे पर अन्य स्थानों पर वाहन खड़ा न करें। सुरक्षित यात्रा हेतु सभी यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें।
#UPPolice
Bagpat, Uttar Pradesh | Jun 6, 2026