डिंडौरी: डिंडौरी, शहपुरा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भारी बारिश, पेड़ टूटे, राजमार्ग बंद और बिजली बाधित
डिंडौरी शहपुरा सहित ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार शाम 6:00 बजे से अचानक मौसम ने करवट ली और जमकर आंधी तूफान के साथ बारिश हुई जिसके चलते पेड़ टूट कर धराशाई हो गए जबलपुर अमरकंटक नेशनल हाईवे मार्ग बाधित हो गया । दरअसल अचानक बारिश के चलते लोगों के घरों में पानी एवं जनजीवन प्रभावित हो गया और विद्युत लाइन बाधित हो गई जिसके चलते आमजन परेशान हो रहे हैं ।