रूपवास: रूपवास ग्राम न्यायालय को मिली नई पीठासीन अधिकारी, न्यायिक कार्यों में आएगी तेजी
रूपवास क्षेत्र की न्यायिक व्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। ग्राम न्यायालय रूपवास में रितिका अग्रवाल को पीठासीन अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के साथ ही क्षेत्र के सभी अधीनस्थ न्यायालयों तथा स्थायी एडीजे कोर्ट में न्यायिक अधिकारियों के पद पूर्ण हो गए हैं।