दतिया नगर: पूर्व गृहमंत्री डा नरोत्तम मिश्रा बोले, 'पार्टी काम देती रहे, पद की कोई आकांक्षा नहीं'
पूर्व गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा का एक बयान शुक्रवार को सामने आया है जिसमें वह चर्चा के दौरान कह रहे हैं की पार्टी उन्हें काम देता रहे पद की कोई आकांक्षा नहीं है । डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जॉइनिंग टोली की जिम्मेदारी दी तब से वह लगातार सदस्य जोड़ने का कार्य कर रहे हैं. जिस राज्य में भी कार्य करने के लिए भेजा वहां उन्होंने कार्य किया.