🐆 बिजौलिया में पैंथर का मूवमेंट, आबादी क्षेत्र में दहशत!
बूंदी रोड स्थित राजभवानी वाटिका के पीछे खेतों में पिछले 5-6 दिनों से पैंथर की लगातार मौजूदगी देखी जा रही है। 🐆
खास बात यह है कि यह क्षेत्र बस स्टैंड के नजदीक है और नगरवासियों का प्रमुख वॉकिंग एरिया भी है, जहां सुबह-शाम बड़ी संख्या में लोग घूमने जाते हैं।
🌳 वन विभाग ने पैंथर को पकड़ने के लिए मौके पर पिंजरा लगाया है। पिंजरे में शिकार भी रखा गया था, लेकिन शिकार निकलकर भाग गया और पैंथर पकड़ में नहीं आ सका।
⚠️ आबादी क्षेत्र में पैंथर की मौजूदगी से लोगों को किसी अनहोनी की आशंका सता रही है। नगरवासियों ने वन विभाग से तत्काल पैंथर का रेस्क्यू करने की मांग की है।
📍 स्थान: बिजौलिया, भीलवाड़ा (राजस्थान)
📢 खबरों के लिए जुड़े रहें – राजस्थान फोकस
#Bijoliya #Bhilwara #Panther #Leopard #RajasthanNews BijoliyaNews PantherMovement WildlifeRescue ForestDepartment RajasthanFocus भीलवाड़ा बिजौलिया पैंथर राजस्थानफोकस