सेन्हा: सेन्हा में आंधी-तूफान का कहर: ट्रक पर गिरा पेड़, घंटों जाम, ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान
सेन्हा थाना क्षेत्र के लोहरदगा- गुमला मुख्य मार्ग पर गुरुवार दोपहर अचानक मौसम खराब होने के कारण तेज आंधी, तूफान और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। सेन्हा कब्रिस्तान के समीप एक विशाल कदम का पेड़ गिरने से सड़क पूरी तरह जाम हो गई। पेड़ पास में खड़े बॉक्साइट ट्रक (संख्या जेएच 08 सी 5838) पर गिर गया, जिससे दोनों ओर छोटी-बड़ी गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं.