सिरौली गौसपुर: सिरौली गौसपुर में खंड शिक्षा अधिकारी फिजा मिर्जा का ट्रांसफर, नवागत रमेश चंद्रा का स्वागत किया गया
सिरौली गौसपुर खंड शिक्षा अधिकारी फिजा मिर्जा का हुआ ट्रांसफर। नवागत खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्रा का स्वागत किया गया। परसा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर अध्यापकों के द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी का आज मंगलवार दोपहर 1:00 बजे स्वागत किया गया। फिजा मिर्जा के कार्यशैली पर ब्लॉक प्रमुख रेनू वर्मा और एमएलसी अंगद सिंह ने सवाल उठाए थे।