कुरई: धोबसर्रा स्वास्थ्य केंद्र में सेवानिवृत्त कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गई
Kurai, Seoni | Apr 3, 2026 सिवनी के कुरई ब्लॉक अंतर्गत एकीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धोबसर्रा में पदस्थ श्रीमती नीला पांडे (कंपाउंडर) और आयुर्वेद औषधालय जाम में पदस्थ पूरन लाल गजभिये (आयुर्वेद कंपाउंडर) के सेवानिवृत्त होने पर भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। शुक्रवार को बताया गया कि दोनों कर्मचारियों ने अपने शासकीय सेवा काल के 62 वर्ष पूर्ण कर सेवा से सेवानिवृत्ति प्राप्त की।