भीलवाड़ा: भीलवाड़ा एसीबी ने लगातार दूसरे दिन की कार्रवाई, कोतवाली थाने के कांस्टेबल को 6 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भीलवाड़ा के कोतवाली थाने में तैनात कांस्टेबल रज्जाक मोहम्मद को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने एक पुराने प्रकरण में जल्द कार्रवाई करने और परिवादी को परेशान नहीं करने की एवज में रिश्वत मांगी थी। ट्रैप कार्रवाई के दौरान एसीबी ने आरोपी की बाइक पर लगे छोटे