पीरटांड: पीरटांड़ थाना क्षेत्र में बराकर नदी के पास लूट के प्रयास की जांच पुलिस कर रही है
पीरटांड़ थाना क्षेत्र के बराकर नदी के पास पिछले दिनों हुए लूट पाट के प्रयास की जांच पड़ताल गुरुवार को 12 बजे पीरटांड़ पुलिस ने की।बताया गया कि पुलिस की तत्परता के कारण अपराधी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके थे।बताया गया कि मंगलवार रात मार्ग को अवरुद्ध कर वाहनों को भी रोकने के प्रयास में एक दो वाहन पर पथराव कर वाहन का शीशा तोड़ा गया।