पीरटांड: मधुबन के लटकट्टो पिकेट के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
मधुबन थाना क्षेत्र के लटकट्टो पिकेट के समीप एक अज्ञात वाहन के चपेट में आने से रविवार को 2 बजे एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना मधुबन पुलिस को दी, पुलिस घटना स्थल पऱ पहुंच क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे मे लेते हुए घायल को डुमरी रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया।