पीरटांड: बोरा पहाड़ी गांव में हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली गई, आस्था का सैलाब उमड़ा
पीरटांड प्रखंड के बोरा पहाड़ी गांव में हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को ले मंगलवार को 10 बजे कलश यात्रा निकाली गई।जिसमे आस्था का सैलाब देखा गया। भारी संख्या में महिलाएं और युवतियां कलश लेकर इस यात्रा में शामिल हुई थी।आम हो या खास आसपास के सभी लोग छह किमी दूर टुंडी के सर्रा बराकर नदी घाट तक कलश यात्रा में शामिल हुए।