पीरटांड: महेशलुण्डी पंचायत के महुआडांड़ में मुखिया शिवनाथ साव ने रमजान के पाक महीने में दावते इफ्तार पार्टी का आयोजन किया
रमजान के पाक महीने में दावते इफ्तार पार्टी का आयोजन शनिवार को 6 बजे महेशलुण्डी पंचायत स्थित महुआडांड़ में मुखिया शिवनाथ साव ने किया। इस इस इफ्तार पार्टी में मुस्लिम समुदाय के अलावा हिंदू समुदाय के लोग भी शरीक हुए और आपसी भाईचारा का संदेश देते हुए इफ्तार पार्टी में एक साथ सामूहिक इफ्तार किया।