उज्जैन शहर: गोवा सरकार के कैबिनेट मंत्री ने किए महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल और लिया आशीर्वाद
गोवा सरकार के कैबिनेट मंत्री सुभाष उत्तम फल देसाई सुबह चार बजे मंदिर पहुंचे। उन्होंने नंदी हॉल से भगवान महाकाल की भस्म आरती देखी और चांदी द्वार से भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।आरती के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा सुभाष उत्तम फल देसाई का स्वागत किया गया।