केशकाल: केशकाल बाईपास के लिए विधायक नीलकंठ टेकाम की ‘जल-जंगल यात्रा 2.0’, 11.38 किमी पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब
केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने शनिवार को 11.38 किमी लंबी ‘जल-जंगल यात्रा 2.0’ निकाली। जंगल और पहाड़ों के बीच आयोजित इस पदयात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। विधायक ने कहा कि डेढ़ साल में केशकाल बाईपास बन जाने से जाम की समस्या दूर होगी और व्यापार को नई रफ्तार मिलेगी। यात्रा में स्थानीय ग्रामीणों, पुलिस, वन, स्वास्थ्य विभाग तथा स्कूली बच्चों ने भी भाग लिया।