पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुम्बीसाई गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां चाईबासा सिविल कोर्ट के सेवानिवृत्त सहायक क्लर्क चक्रधर बारी की 35 वर्षीय पुत्री शबनम बारी ने डिप्रेशन में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और परिवार में मातम पसर गया।