खिजरसराय: चिरैली बाजार से अपहरण के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
खिजरसराय थाना क्षेत्र के चिरैली बाजार में पुलिस ने छापेमारी कर बासो चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि गिरफ्तार बासो चौधरी व उसके पूत्र पर एक लड़की को भगाकर ले जाने का आरोप है। इस मामले में लड़की के परिजनों ने खिजरसराय थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी मामले में पुलिस ने बासो चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।