रामगंजमण्डी: खैराबाद से अवैध देशी शराब के 47 पव्वों के साथ रामगंजमंडी पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
रामगंजमंडी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध देशी शराब के 47 पव्वों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे जारी प्रेस नोट में पुलिस के अनुसार आरोपी को फलौदी हॉस्पिटल के पास कच्ची बस्ती माल, खैराबाद से पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बजरंग लाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध देशी शराब के 47 पव्वे बरामद किए।