नकुड: रायपुर रोड से पुलिस ने 135 ग्राम चरस के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक नशा तस्कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है l अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने 135 ग्राम नशीला पदार्थ चरस बरामद किया है l नशा तस्कर अभियुक्त का नाम पुलिस ने मंसूर पुत्र यासीन निवासी महमूद मजरा रायपुर बताया है l अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है l