किशनी: नगर में भंडारा आयोजित हुआ, कन्याओं को उपहार देकर लिया आशीर्वाद
नवरात्रि के पर्व पर हर बर्ष की भांति इस बार भी नगर के प्राइवेट बस स्टेंड पर युवाओं द्वारा शनिवार दोपहर 12 बजे भंडारे का आयोजन किया गया,देर शाम तक भंडारे में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद प्राप्त किया,युवा समाजसेवी नितिन यादव द्वारा पिछले कई वर्षो से अपनी टीम के साथ इस भंडारे को किया जा रहा है,भंडारे का शुभारंभ कन्याओं को भोज कराकर और दान देकर किया गया।