कुचायकोट: उत्पाद विभाग ने पहाड़पुर गांव के समीप से 95 लीटर शराब के साथ एक कार सवार व्यक्ति को गिरफ्तार किया
कुचायकोट थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के समीप से उत्पाद विभाग के टीम ने एक कार सवार व्यक्ति को 95 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने आज मंगलवार को दोपहर 12.10 में दी उन्होंने बताया कि गिरफ्तार शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला प्रिंस राय बताया जा रहा है।