मानिकपुर: चित्रकूट के बसिला गांव से आई आधा सैकड़ा महिलाओं ने कलेक्टर को पानी की समस्या को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
चित्रकूट के बसिला गांव की करीब 50 ग्रामीण महिलाओं ने गुरुवार दोपहर कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने बताया कि नमामि गंगे योजना की पानी टंकी बने दो वर्ष हो चुके हैं, लेकिन घरों तक जलापूर्ति नहीं हो रही। भीषण गर्मी में लोग हैंडपंपों पर लंबी कतार लगाकर पानी भरने को मजबूर ।