हरिद्वार: कनखल में सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन और अतिक्रमण करने वाले 27 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट में किया चालान
कनखल थाना पुलिस ने मंगलवार शाम 8 बजे करीब सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ युद्धस्तर पर अभियान चलाया। पुलिस की कई टीमों ने तमाम क्षेत्रों से 27 लोगों के चालान किए। इनमें से कई सार्वजनिक स्थानों पर जहां जाम छलका रहे थे, वहीं कई ने अतिक्रमण कर रखा था। पुलिस एक्ट में सभी के चालान किए गए हैं।