हरिद्वार: गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में त्रिभाषा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत रहे मुख्य अतिथि
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में मंगलवार को त्रिभाषा भाषण प्रतियोगिता का आयोजित कराई गई। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत मुख्य अतिथि रहे। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिंदी, संस्कृत और इंग्लिश भाषा में भाषण दिए। धन सिंह रावत ने भाषाओं के ज्ञान को जरूरी बताया और गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की प्रतियोगिता की सराहना की।