हरिद्वार: मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल हरिद्वार दौरे पर, पतंजलि योगपीठ में बाबा रामदेव से की मुलाकात
मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल मंगलवार शाम 4 बजे करीब पतंजलि योगपीठ पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने योगगुरु बाबा रामदेव से मुलाकात की और उन्हें मध्यप्रदेश आकर योग शिविर लगाने का आमंत्रण दिया। तमाम अधिकारियों के साथ पहुंचे एमपी के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने इस दौरान कई संतों से भी मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।