राज्य सभा सांसद अनुराग शर्मा से मिली संघर्ष समिति : गुरु शरण परमार
क्रमिक अनशन के 15 दिन पूरे हुए और अभी भी जारी है
03 सितम्बर को क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र (RCFC) जोगिंदर नगर बचाओ संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन पिछले 15 दिन से निरंतर जारी है l अनशन पर बैठे हुए ढेलू पंचायत के प्रधान हरनाम सिंह, सेवानिवृत गणित प्रवक्ता जीवन राम पालिया, पूर्व वार्ड सदस्य ढेलू शम्भू राम व श्रवण के स्थान पर यौरा पंचायत के उप प्रधान पूर्व सैनिक श्याम सिंह, कैप्टन मंगल सिंह जो कि सेना मैडल से पुरस्कृत हैं, सुवेदार रमेश कुमार व व्यापार मंडल के जगदीश चंद 15वें दिन इस क्रमिक अनशन की जिम्मेदारी पर बैठे l इस मौके पर कैप्टन लाभ सिंह, कर्म चंद, विशाल शर्मा, करुण शर्मा, दीपा कुमारी, भूपेंद्र ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, राकेश ठाकुर, सार्थक बंटा, संजय कुमार, राजेंद्र सिंह, शोभराय धरवाल आदि भी इनको उत्साहित करने पहुँचे थे l 03 सितम्बर को संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य सभा सांसद अनुराग शर्मा से से बैजनाथ में मिला और सारा विषय सांसद को समझाया और संघर्ष समिति की सिंगल माँग वाला पक्ष हिमाचल व केंद्र सरकार व केंद्रीय आयुष विभाग, राष्ट्रीय औषधीय पौध बोर्ड, प्रदेश आयुष विभाग व प्रदेश औषधीय पौध बोर्ड के समक्ष रखने का प्रस्ताव सौंपा l यह प्रतिनिधिमंडल संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरु शरण परमार की अध्यक्षता में सांसद से मिला जिसमें समिति के संयोजक मंडल के सदस्य जिला परिषद भड़याड़ा कुशाल भारद्वाज, वरिष्ठ रोटेरियन अजय ठाकुर, सेवानिवृत डी. एस. पी. ज्ञान चंद ठाकुर, कोलंग पंचायत के पूर्व उप प्रधान मुनीश ठाकुर आदि मौजूद रहे l गुरु शरण परमार ने कहा कि पिछले 15 दिन से कोई भी सरकारी प्रतिनिधि केंद्र अथवा प्रदेश सरकार की तरफ से इस क्रमिक अनशन व माँग बारे बात करने नहीं आया है जिससे सरकारों का उदासीन रवैया जनता को खटक रहा है जबकि कि सी. आई. डी. की रिपोर्ट रोज उन तक पहुँच रही है l परमार ने जोगिंदर नगर के तमाम बुद्धिजीवी नागरिकों का अटूट समर्थन देने के लिए धन्यवाद किया और कहा कि आगामी 07 सितम्बर, सोमवार को रामलीला मैदान जोगिंदर नगर में होने वाली महाआक्रोश जनसभा में आप सब एक बार इतनी बड़ी संख्या में पहुंचें कि कोई भी जोगिंदर नगर के सम्मान की उनकी बात को अनसुना ना कर पांए l
#nonfollowersfriends #jogindernagar_mandi_himachal #facebookreelsviral #follow #HungerStrike #protest Indian National Congress - Himachal Pradesh BJP Himachal Pradesh Block Congress Committee Joginder Nagar Punjab Kesari / Himachal
Mandi, Mandi | Sep 3, 2026