मुरैना नगर: दुर्गपुरा गांव: दबंगों ने रोकी बारात, दलित परिवार को जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने एसपी ऑफिस में सौंपा ज्ञापन
पोरसा थाना क्षेत्र के दुर्ग का पुरा गांव में शादी के दौरान बारात रोकने पर विवाद हो गया।प्रीतम जाटव के यहां बेटी की शादी में दबंगों ने बारात रोकी,विरोध करने पर मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का आरोप है।पीड़ित ने संदीप तोमर समेत कई लोगों पर डंडे-फर्से लेकर धमकाने की शिकायत की।मामले में क्रॉस केस दर्ज हुआ,पीड़ित ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।