इंदौर: शहर में बेहतर रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम की क़वायद जारी, पलासिया चौराहे से अभियान की हुई शुरुआत
Indore, Indore | Jan 25, 2025 इंदौर शहर स्वास्छता सर्वेक्षणों सात बार नंबर वन के पायदान पर अपना मुकाम बनाए हुए है, वहीं इस बार भी स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए निगम ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। कुछ दिनों में केंद्र सरकार का दल इंदौर पहुंचकर सर्वेक्षण करेगा जिसे देखते हुए सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए महापौर और निगम आयुक्त शहर के पलासिया चौराहा पर इस अभियान की शुरुआत की।