इंदौर: द्वारकापुरी में दंपत्ति के साथ पड़ोसियों ने की मारपीट, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने मामला दर्ज किया
Indore, Indore | Jan 25, 2025 इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में दम्पत्ति के साथ बदमाशों द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। यह घटना द्वारकापुरी स्थित दिग्विजय मल्टी के पास हुई, जहां बदमाशों ने मोटर के रुपए लेनदेन को लेकर विवाद के बाद दम्पत्ति के साथ बदसलूकी की। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें बदमाश दम्पत्ति के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे है।