इंदौर: अन्नपूर्णा में तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार पिता-पुत्र घायल, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Indore, Indore | Jan 25, 2025 इंदौर में तेज रफ्तार का एक और मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार हेमंत शर्मा और उनके 13 वर्षीय पुत्र को टक्कर मारकर फरार हो गया। यह घटना अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के सुरभि स्वीट्स के पास हुई। जिसमें सीसीटीवी फुटेज में कार सवार को तेज रफ्तार में आते हुए और स्कूटी सवार को टक्कर मारते हुए देखा गया है। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।