इंदौर: खजराना में 7 साल से जंजीरों में बंधा युवक, सामाजिक संस्था ने किया रेस्क्यू
Indore, Indore | Jan 25, 2025 इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में एक 30 वर्षीय युवक को करीब सात सालों से मोटी जंजीरों से अर्द्ध नग्न अवस्था में मानसिक संतुलन ठीक नहीं होने के कारण बांधकर रखा गया था। जिसमें रहवासियों की सूचना के बाद संस्था प्रवेश ने उसका रेस्क्यू किया। जिसमें रेस्क्यू टीम और पुलिस को काफी मशक्कत करना पड़ी। टीम ने युवक को मां से बेड़ियों की चाबी छीनी और युवक को आजाद कराया गया।