इंदौर: नेमावर रोड पर मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, आजाद नगर पुलिस ने 35 मोबाइल बरामद किए
Indore, Indore | Jan 25, 2025 इंदौर के नेमावर रोड पर लगातार मोबाइल स्नेचिंग की शिकायतें मिलने पर आजाद नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम सन्नी यादव उर्फ मंजरा और वीरू माले बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा, जो मोटरसाईकल का उपयोग करके राहगीरों के मोबाइल झपटकर फरार हो जाते थे। जिसमें आरोपियों से 6 आईफोन सहित 35 मोबाइल जप्त किए।