इंदौर: शेयर बाजार में मुनाफा दिलाने के नाम पर 3 करोड़ से ज़्यादा की ठगी, इंदौर और उज्जैन से 5 आरोपी गिरफ्तार
Indore, Indore | Jan 25, 2025 इंदौर में एक डॉक्टर को शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 3 करोड़ से ज्यादा की ठगी करने वाले 5 आरोपियों को इंदौर क्राईम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फरियादी को 5 करोड़ का मुनाफा दिखाकर उन्हें धोखाधड़ी का शिकार बनाया। जिसमें फरियादी को शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच देकर आरोपियों ने फरियादी से अलग-अलग शुल्कों के नाम पर करोड़ों की राशि वसूल की गई।