शाहजहांपुर: सदर बाजार क्षेत्र में नशे में धुत पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, लोगों से उलझते हुए दिखा पुलिसकर्मी
दरअसल थाना सदर बाजार क्षेत्र में नशे में धुत एक पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो दो दिन पहले शुक्रवार का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो थाना सदर बाजार के सामने पेट्रोल पंप का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा पुलिसकर्मी नशे की हालत में लोगों से उलझता हुआ नजर आ रहा है, जिससे वहां पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।