शाहजहांपुर पहुंचे बॉलीवुड एक्टर राजेश जैस ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सिनेमा, मूवी और फिल्म तीनों अलग-अलग विधाएं हैं। उन्होंने कहा, "फिल्म में तकनीक, मूवी में व्यापार और सिनेमा में साहित्य व दर्शन समाहित होता है।" उन्होंने खुद को सिर्फ एक एक्टर बताया और कहा कि वह न तो तकनीक में हैं और न ही बिजनेस में, बल्कि केवल अभिनय में हैं।