जौनपुर: सैदनपुर बगीचे से तीन अन्तर्जनपदीय लुटेरों को गिरफ्तार किया गया, लूट का सामान बरामद
लाइन बाजार थाना, स्वाट व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में लूट की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए तीन अन्तरजनपदीय लुटेरों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए अभियुक्तों में प्रतापगढ़ निवासी सचिन चौहान, मनीष रजक (मुंगराबादशाहपुर) और प्रयागराज निवासी प्रभाकर सिंह शामिल हैं।