आलमनगर: आलमनगर थाना क्षेत्र के गंगापुर पंचायत में करंट लगने से सीढ़ी से गिरी महिला की इलाज के दौरान मौत
आलमनगर थाना क्षेत्र के गंगापुर पंचायत अंतर्गत नवटोलिया गांव निवासी उमेश राय की पत्नी को रविवार की रात अचानक करंट लग गया, जिससे वह छत के सीढ़ी पर से नीचे गिर गई और सर में काफी चोट आई। गंभीर अवस्था में उसे आलमनगर अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो रो का पूरा हाल हो गया है।