प्रतापगढ़: एपीसी कॉलेज प्रतापगढ़ में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया
भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रतापगढ़ द्वारा एपीसी कॉलेज परिसर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण विधेयक) के समर्थन में व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। यह अभियान संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाने की ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसे ‘थैंक यू मोदी’ कार्यक्रम के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-