नाहन: नाहन के अमरपुर मोहल्ला में भगवान श्री कृष्ण के छठ उत्सव पर भव्य भंडारा
Nahan, Sirmaur | Sep 10, 2026 नाहन के वार्ड नंबर 5 स्थित अमरपुर मोहल्ला के शिव मंदिर में भगवान श्री कृष्ण के छठ उत्सव पर स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। नगर परिषद अध्यक्षा उपमा धीमान मुख्य अतिथि रहीं, और कार्यक्रम में पार्षद सीमा अत्री व सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर परिसर धार्मिक भजनों और जयकारों से भरा रहा।