लालगंज: पेट्रोलपंप रतेह के पास खड़े ट्रैक्टर से भिड़ने पर बाइक सवार युवक घायल, प्राथमिक उपचार के बाद मंडली अस्पताल रेफर
ड्रमंडगंज के हलिया मार्ग पर स्थित रतेह गांव में शिव फिलिंग स्टेशन के पास बुधवार दोपहर बाद करीब 1:30 बजे सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में बाइक सवार अनियंत्रित होकर पीछे से भिड़ गया। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मंडली अस्पताल रेफर कर दिया।