करछना: मेवालाल बगिया चौराहे पर कार चोरी करने के प्रयास के शक में एक युवक को लोगों ने पकड़कर की पिटाई
नैनी कोतवाली थाना क्षेत्र के मेवलाल बगिया चौराहे पर शनिवार शाम को इंदलपुर निवासी संध्या द्विवेदी सामान की खरीदारी करने के लिए परिवार के साथ कार पर सवार होकर नैनी बाजार आई थी। इस बीच वह कार से उतरकर एटीएम मशीन पर पैसा निकालने गई,जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी कार से नीचे उतर गए । तभी एक युवक कार के पास पहुंचा जिसे देख उस पर कार चोरी करने का शक किया गया।